2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करेगा RBI, पढ़ें पूरी जानकारी

2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करेगा RBI, पढ़ें पूरी जानकारी

आरबीआई दो हजार के नए नोट जारी नहीं करेगा. हालांकि, ये बतौर लीगल टेंडर मनी जारी रहेगा. इसका मतलब है कि यदि किसी के पास दो हजार रुपए का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी. आरीबआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है. हालांकि, 23 मई से 30 सितंबर तक आप बैंक से दो हजार रुपए के नोट बदल सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने फैसले में दलील दी  है कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोट की वापसी की है. आपको बता दें कि साल 2016 में पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद दो हजार रुपए के नए नोट बाजार में आए थे. 

RBI के मुताबिक 23 मई 2023 से एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए तक नोट की बदली होगी. आरबीआई ने कहा है कि बैंक के दूसरे कामकाज प्रभावित न हो इस कारण ये फैसला लिया गया है. 30 सितंबर के बाद बैंक में दो हजार रुपए के जमा नहीं होंगे. लेकिन, आरबीआई नोट को लीगल टेंडर होने के चलते अपने यहां जमा करना जारी रखेगा. हालांकि, डिपोजिटर को क्लेरिफिकेशन देना पड़ सकता है कि अभी तक उसने ये नोट बैंक में क्यों नहीं जमा कराए.

RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि दो जार रुपए के नोट जारी करना बंद कर दें.  RBI ने बैंको को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि अब आम लोगों को एटीएम या कैश विड्रॉल में बैंक या उस बैंक का ATM दो हजार रुपए के नोट नहीं देगा. इसके लिए RBI ने बैंको से ATM और रिसाइकल को रिकंफ्यूगर करने का आदेश दिया है. साथ ही बैंको को आदेश दिया है की ग्रामीण, सुदूर इलाकों में जहां बैंक नहीं है वहां बैंक जरूरी पड़ने पर मोबाइल वैन के सहारे नोट बदलवाने में लोगों की मदद कर सकती हैं.    

आरबीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि, 'ये भी देखा गया है कि दो हजार रुपए के नोट का ट्रांजेक्शन में ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता था. वहीं, लोगों की कैश की जरूरत को पूरा करने के लिए  100, 200 और 500 रुपए के बैंकनोट के पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. आरबीआई के मुताबिक 100, 200 और 500 रुपए के बैंक नोट की पर्याप्त मात्रा होने के बाद दो हजार रुपए के नोट को लाने का उद्देश्य पूरा हो गया था. साल 2018-19 में दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद हो गई थी. 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram