सामूहिक नरसंहार का मुख्य आरोपी तांत्रिक नईम बाबा एनकाउंटर में ढेर 

सामूहिक नरसंहार का मुख्य आरोपी तांत्रिक नईम बाबा एनकाउंटर में ढेर 
मेरठ। बीती नौ जनवरी को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जघन्य तरीके से पूरे परिवार का कत्ल करने वाले 50 हजार के इनामी तांत्रिक नईम बाबा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली और महाराष्ट्र से भी हत्या के मामले में वांटेड चल रहा था।
शनिवार को तड़के पुलिस और सर्विलांस टीम की लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में तांत्रिक नईम बाबा के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने नईम बाबा को मार गिराया। वहीं, नईम बाबा की तरफ से की गई फायरिंग में दरोगा सौरभ तिवारी और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल राहुल पंवार भी घायल हुए हैं। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी नईम दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई हत्या के मामले में भी वांटेड चल रहा था। वहीं, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सोहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं के मामले में नईम का बेटा 50 हजारी सलमान अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बताते चलें कि नौ जनवरी की रात नईम ने अपने बेटे सलमान के साथ सोहेल गार्डन में अपने सौतेले भाई मोईन और उसकी पत्नी आसमां व तीन बेटियों अक्सा, अजीजा और अल्फसा की नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक नईम बाबा और उसके बेटे सलमान के ऊपर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram