Durga immersion दुर्गा विसर्जन बना काल, मूर्ति विसर्जन मे गई पाँच की जान

Durga immersion दुर्गा विसर्जन बना काल, मूर्ति विसर्जन मे गई पाँच की जान

राजस्थान: राजस्थान के धौलपुर मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन Durga immersion के दौरान बड़ी दुर्घटना हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश आगरा जिले के भवनपुरा गांव के पांच युवकों की मौत हो गई।

हादसा राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव के पास पार्वती नदी में हुआ है। पांच युवकों की मौत से वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से सभी मृतकों के शव नदी से बाहर निकाले।


जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना इलाके के गांव भवनपुरा निवासी लोग बसेड़ी थाना इलाके के भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास पार्वती नदी में Durga immersion मूर्ति विसर्जन करने आए थे। करीब एक दर्जन युवकों का काफिला मूर्ति को साथ लेकर नदी के पानी में उतर गया, लेकिन नदी के अंदर पानी अधिक होने पर एवं तेज बहाव होने पर पांच युवक डूब गए। घटना पर मौके पर चीख-पुकार मच गई। आध्यात्मिक खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गई। मामले की सूचना पाकर उपखंड प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई।


प्रशासन ने निजी गोताखोरों की मदद से 26 वर्षीय रवि पुत्र कालीचरण, 24 वर्षीय रणवीर पुत्र कालीचरण, 24 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र परीक्षित, 21 वर्षीय कृष्णा पुत्र राजवीर, 27 वर्षीय संदीप के शव रेस्क्यू बरामद किए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram