अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, जाने प्रोसेस
आज के समय में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। डिजिटल पेमेंट हम Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप के जरिए करते हैं। इसमें आपको इंटरनेट और स्मार्टफोन की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन कई बार हमारे पास इंटरनेट और स्मार्टफोन का अभाव होता है। इस स्थिति में हम पेमेंट नहीं कर पाते। लेकिन अब आप स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना भी पेमेंट कर पाएंगे। आइए जानते है कैसे बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के यानी आपके कीपैड फोन से ही UPI का उपयोग कर पेमेंट कर पाएंगे।
UPI123Pay की सुविधा से कर सकेंगे पेमेंट
भारत में अभी भी कई लोग फीचर फोन का उपयोग करते हैं। इसलिए फीचर फोन यूजर्स के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट्स लाया। इस UPI123Pay सुविधा के माध्यम से फीचर फोन से ही आप डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। इस सुविधा से यूजर्स काफी छोटी राशि का भुगतान भी आसानी से कर पाएंगे।
आइए स्टेप बाई स्टेप सीखते हैं पेमेंट करना
- सबसे पहले अपने फोन से यूपीआई में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से *99# डायल करें या 08045163666 पर कॉल करें।
- अपनी मनपसंद भाषा चुनें
- इसके बाद 1 दबाएं और अपने बैंक का नाम दर्ज कर अपने खाते को UPI से साथ जोड़े।
- फिर से 1 दबाएं और जानकारी भरें।
- अब जितना पैसा भेजना है वो डालें। और यूपीआई पिन (पासवर्ड) दर्ज करें।
- पैसे आपके खाते में पहुंच गए।
इसके अलावा आप मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज बिजली वर्क फोन का बिल भी पेमेंट कर सकते हैं और इसके साथ ही आप इसके द्वारा अपना बैंक बैलेंस भी जान सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review