रूस ने स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल, कई मलबे में दबे, 400 ने ली थी शरण

रूस ने स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल, कई मलबे में दबे, 400 ने ली थी शरण

रूस ने यूक्रेन पर फिर एक बड़ा हमला किया है। इस बार उसने मारिउपोल शहर के एक आर्ट स्कूल को निशाना बनाया गया है। इस स्कूल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल गिराई गई है। यूक्रेन का कहना है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ले रखी है। बताया जाता है कि यह लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें कि जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता जा रहा है रूस और ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। कल उसने यूक्रेन के ऊपर घातक हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था। उससे पहले मारिउपोल शहर में ही एक थिएटर के ऊपर बम बरसाए थे, जहां आम लोगों ने शरण ले रखी थी। यहां पर बुधवार तक 130 लोगों को निकाला गया था। वहीं रविवार को ही रूस ने यूक्रेन के दो अन्य शहरों रुबिजन और सेवेरोडनेत्सक में रूस ने जबरदस्त बमबारी की।

जानकारों के मुताबिक मारिउपोल शहर रणनीतिक लिहाज से काफी अहम है। यह अजोव शहर का एक रणनीतिक बंदरगाह है। इसे बार-बार निशाना बनाने का मकसद ऊर्जा, खाने और पानी की सप्लाई को बाधित करना है। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मारिउपोल की हालत पर चिंता जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4 लाख लोग दो हफ्तों से यहां पर फंसे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बमबारी के बीच लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं पानी और बिजली की सप्लाई बाधित होने से परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram