दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी का चेहरा बनकर हुआ तैयार, 2000 साल पहले थी 28 म‍हीने की गर्भवती

दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी का चेहरा बनकर हुआ तैयार, 2000 साल पहले थी 28 म‍हीने की गर्भवती

फॉरेंसिक साइंटिस्‍टों ने दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी (mummy) के चेहरे को फ‍िर से तैयार किया है। 'द मिस्टीरियस लेडी' (The Mysterious Lady) के नाम से मशहूर इस महिला का पिछले साल पोलिश रिसर्चर्स की एक टीम ने विश्लेषण किया था। उसके पेट के अंदर एक भ्रूण संरक्षित होने के सबूत खोजे गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 साल पहले इस महिला की मौत हो गई थी और तब वह 28 म‍हीने की गर्भवती थी। मौत के वक्‍त महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अब विशेषज्ञों ने उसकी खोपड़ी और अन्य अवशेषों का उपयोग दो इमेज तैयार करने के लिए किया है। इससे पता चलता है कि जीवित रहते हुए वह महिला कैसी दिखती थी। फोरेंसिक मानवविज्ञानी और वारसॉ ममी प्रोजेक्ट की मेंबर चंतल मिलानी ने कहा कि हड्डियां और खोपड़ी किसी व्यक्ति के चेहरे के बारे में बहुत सारी जानकारी देते हैं। हालांकि इसे एक सटीक चित्र नहीं माना जा सकता है। खोपड़ी अनोखी है और आकार व पैमाने का एक सेट दिखाती है जो फाइनल चेहरे में दिखाई देगा। मिस्टीरियस लेडी की ममी ऊपरी मिस्र के थेब्स में शाही कब्रों में पाई गई थी। कहा जाता है कि वह थेबन समुदाय के कुलीन (elite) वर्ग से ताल्‍लुक रखती थी। 

ममी को 1800 के दशक की शुरुआत में खोजा गया था। दिसंबर 1826 में ममी को मिस्र से पोलैंड के वारसॉ ले जाया गया। दिलचस्‍प बात है कि शुरुआत में इस ममी को एक पुरुष माना जाता था। 2016 में पता चला कि वह एक महिला की ममी है। महिला की बॉडी बेहतर तरीके से कपड़ों में लपेटी गई थी। माना जाता है कि यह दुनिया की पहली ममी है, जिसके शरीर में भ्रूण संरक्षित था। वर्तमान में यह वारसॉ में नेशनल म्‍यूजियम में रखी गई है। दो फोरेंसिक विशेषज्ञों और वारसॉ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ममी के चेहरे को फिर से बनाने के लिए 2D और 3D दोनों तकनीकों का इस्‍तेमाल किया।  

पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के पुरातत्वविद् डॉ वोज्शिएक एज्समंड ने कहा कि मिस्र की प्राचीन ममी में लोगों की बहुत जिज्ञासा है। इन्‍हें देखते वक्‍त कुछ लोग यह भूल जाते हैं कि ये लोग कभी जिंदा थे। उनकी जिंदगी में प्‍यार से लेकर त्रासदियां भी थीं। मौजूदा ममी यही बताती है कि एक महिला जो 28 महीने की प्रेग्‍नेंट थी, एक दिन मर गई। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram