जाने बिना काटे, लाल और मीठे तरबूज की कैसे करें पहचान

जाने बिना काटे, लाल और मीठे तरबूज की कैसे करें पहचान

गर्मियां माने तरबूज का मौसम। लेकिन, दिक्कत ये है कि अक्सर लोगों को सही तरबूज की पहचान नहीं होती है। जी हां, ज्यादातर लोग मीठे और लाल तरबूज की पहचान करने से चूक जाते हैं और इसके बाद इसे खाने का वो मजा खो देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे  करें, इस बारे में जनाना चाहिए। तो आइए, जानते हैं तरबूज मीठा है या नहीं कैसे पता करें।

लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें

भारी और पीले धब्बेदार तरबूज खोजें

बाजार में दिखने वाले चमकदार तरबूज भले ही आपको जितना अच्छा लगे लेकिन, ये असल में लाल और मीठे नहीं होते हैं। ऐसे में पहले तो, सबसे भारी तरबूज का चुनाव करें क्योंकि एक तरबूज में औसतन 92% पानी होता है, जो इसे इतना रसीला बनाता है। यानी जितना भारी उतना पानी। उसके बादये देखें कि कौन पीला और धब्बेदार नजर आ रहा है। अगर तरबूज पका हुआ है, तो खेत के दाग इस पर होने चाहिए। तरबूज के एक तरफ एक बड़ा, पीला धब्बा होना चाहिए। क्योंकि बेल पर तरबूज को पकने में बहुत समय लगता है इसलिए ये पीले हो जाते हैं। 

तरबूज को ऊपर से मार कर देखें और गहरी आवाज सुनें

पके तरबूज को खोजने का एक और तरीका है कि आप ऊपर से इसेथोड़ा ठोक कर देखें। पके हुए तरबूज की आवाज ज्यादा गहरी होती है जबकि ज्यादा पके तरबूज की आवाज ज्यादा खोखली या सपाट होती है। इस तरह आप मीठे तरबूज की आवाज चुन सकते हैं। 

साबुत तरबूज खरीदें

आपको अपने तरबूज में इंजेक्शन के छेद की पहचान करनी है। दरअसल, कभी-कभार विक्रेता तरबूज में इंजेक्शन लगा देते हैं जिसके छेद आप इस पर देख सकते हैं। इसलिए, कटा-फटा तरबूज न खरीदें। साथ ही इसे खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि तरबूज पूरा साबुत और सही हो। तो, इन बातों को ध्यान में रखते हुए साबुत तरबूज खरीदें। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram