राकेश टिकैत और नरेश टिकैत के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन मे बगावत
लखनऊ: नए कृषि कानून के खिलाफ सरकार से मोर्चा लेकर एक साल से अधिक समय तक सुर्खियों मे रहने वाले राकेश टिकैत को उनके संगठन भारतीय किसान यूनियन से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत को भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। भारतीय किसान यूनियन दो भागों बंट गया है। राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हो गए हैं। फतेहपुर के राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले अब नया संगठन काम करेगा।
गौरतलब है की भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष कभी महेंद्र सिंह टिकैत हुआ करते थे उनकी मरत्यु के बाद संगठन का राष्टीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे नरेश टिकैत को बनाया गया था । उनके भाई राकेश टिकैत संगठन मे राष्टीय प्रवक्ता के पद पर थे लेकिन आंदोलनों मे संगठन की तरफ से प्रमुख रूप राकेश टिकैत हि आगे रहते थे दिल्ली मे एक साल से भी अधिक समय तक चले आंदोलन मे भी राकेश टिकैत हि प्रमुख भूमिका मे रहे थे।
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में भाकियू नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी नाराजगी के बाद रारेश टिकैत को बर्खास्त कर दिया गया।वहीं, नरेश टिकैत को भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय पद से मुक्त कर दिया गया। किसान नेताओं में टिकैत बंधुओ के प्रति नाराजगी दिखाई दी। राकेश टिकैत ने सरकार के नए कृषि कानून का विरोध किया था। यही नहीं राकेश टिकैत के आह्वान पर यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर एक साल से ज्यादा आंदोलन चला। कृषि कानून के वापस होने के बाद ही ये आंदोलन खत्म हुआ था।
राकेश टिकैत देश में उस समय छा गए थे, जब उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर रोते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार उनकी हत्या करवाना चाहती है। उनके रोने का ये असर हुआ कि आंदोलन और बड़े स्तर तक पहुंच गया। यही नहीं इस आंदोलन में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review