राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हुई पूरी, क्या होगा अगला प्लान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हुई पूरी, क्या होगा अगला प्लान

कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट पहने कन्याकुमारी से कश्मीर चले राहुल गांधी की यात्रा पूरी हो गई है। रविवार को कांग्रेस नेता ने श्रीनगर के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा फहराया। 4,000 किमी की यात्रा कई पड़ावों से होकर गुजरी। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से होते राहुल के साथ कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जम्मू-कश्मीर पहुंची। करीब पांच महीने के दौरान बीच में कई ऐसे मौके आए, जब यात्रा को स्थगित भी करना पड़ा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बावजूद राहुल गांधी का पूरा फोकस यात्रा पर दिखा। हिमाचल में प्रियंका गांधी जरूर एक्टिव दिखीं। राहुल ने गुजरात में केवल दो रैलियां की थीं। उनके साथ खेल, फिल्म, राजनीति समेत कई क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां पैदल चलती दिखीं। कभी उनके सफेद टी-शर्ट की बात होती, कभी उस हस्ती की जो उनके साथ सड़क पर होती। मीडिया में राहुल छाए रहे लेकिन अब आगे क्या? इसी साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल 2024 का आम चुनाव है। ऐसे में सवाल यह है कि राहुल ने अपनी पद यात्रा से कार्यकर्ताओं, समर्थकों और वोटरों में जो उत्साह पैदा किया है, क्या उसे मतदान केंद्र तक बनाए रखा जा सकेगा?

विपक्ष में कहां खड़ी है कांग्रेस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रीय नेता 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकता की कोशिश करते दिखे। लेकिन कांग्रेस के लिए चिंता की बात यह है कि इस विपक्षी गुट में उसकी पोजीशन अनिश्चित है। उधर, ममता बनर्जी और के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस के बगैर फ्रंट बनाने के संकेत दिए हैं। हालांकि शरद पवार जैसे दिग्गज नेता ने सहयोगी के तौर पर कांग्रेस को साथ रखने की वकालत की है। सियासी गलियारे में एक चर्चा यह भी है कि यात्रा का प्रभाव दिख सकता है और संयुक्त विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस बड़ा प्लेयर बनकर उभर सकती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram