Ghaziabad : घर में घुसकर पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म
- आप नेता के दरवाजे पर बेहोश हुई पीड़िता
- रात में पावर कट के वक्त घुसा था आरोपी
गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी इलाके में बीती रात हुई बिजली कटौती का फायदा उठाकर पड़ोसी व्यक्ति महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आप नेता के घर मदद के लिए पहुंची, लेकिन प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग अधिक होने के कारण वह आप नेता के दरवाजे पर ही बेहोश हो गई। बाद में पीड़िता को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल महिला अपने तीन बच्चों के साथ उक्त कालोनी में रहती है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। बीती रात करीब 12 बजे के आसपास यहां पावर कट हुआ। गर्मी के चलते तमाम लोग अपने घरों के गेट खोलकर बाहर आ गए। ये महिला भी कुछ देर के लिए घर के बाहर खड़े होकर पड़ोस की महिलाओं से बातचीत कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला शख्स इस महिला के घर में घुस गया और छिपकर बैठ गया।
आरोप है कि इस शख्स ने रात करीब तीन बजे के आसपास महिला से रेप किया और फरार हो गया। पीड़िता महिला नजदीक ही रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता चंद्रभूषण सिंह के पास पहुंची। दरवाजा खुलवाकर उनसे मदद मांगी। आप नेता का कहना है कि उस वक्त पीड़िता को बहुत ब्लीडिंग हो रही थी। वो घटना बताते-बताते एक बार बेहोश भी हो गई।
इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। फिर एंबुलेंस बुलवाकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने रेप के दौरान प्राइवेट पार्ट पर किसी वस्तु से हमला किया है, जिसकी वजह से उसको इतनी ब्लीडिंग हो रही है।
आरोपी पहले भी रेप केस में जा चुका है जेल
आरोपी के बारे में पता चला है कि करीब दो साल पहले वो एक लड़की से रेप केस में जेल जा चुका है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर चल रहा था। आरोपी लगातार इस पीड़ित महिला को परेशान कर रहा था। महिला सोमवार को ही थाने पर गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने कहा कि पूजा कॉलोनी में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review