दर्दनाक हादसा: अचानक दौड़ा 'मौत का करंट'...बिछ गई लाशों के ढेर
चमोली: उत्तराखंड के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी प्लांट) में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से वहां मौजूद 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में पीपलकोटी के पुलिस चौकी इंचार्ज, एक ग्राम प्रधान, तीन होमगार्ड सहित अन्य लोग शामिल हैं।
चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर अलकनंदा पुल से एसटीपी के लिए संकरा रास्ता जाता है। यह रास्ता सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी तक सीधा है। इसके बाद तीन सीढ़ी ऊपर चढ़ने के बाद दो मीटर का सीधा रास्ता है, फिर चार सीढ़ी ऊपर चढ़ने के बाद एटीपी का दरवाजा है। दरवाजे के समीप ही इन्हीं चार सीढ़ियों पर ऑपरेटर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। इस पूरे रास्ते के नदी साइड लोहे के एंगल और जाली लगी हैं।
जल संस्थान के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जब उनका जेई और पुलिस की टीम एसटीपी के बिजली ऑपरेटिंग रूम में गई तो, वहां एक पैनल में आग लगी थी। सुबह साढे़ 10 बजे तक घटनास्थल पर ग्रामीण, पुलिस कर्मी व परिजनों समेत करीब 30 लोग मौजूद थे। एसडीपी के समीप दो मीटर वाले रास्ते व सीढ़ियों में सभी लोग खडे़ थे।
अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ा, जिससे एक के बाद एक व्यक्ति जमीन पर गिरते चले गए और वहीं उनकी मौत हो गई। कुछ लोग जो थोड़ी दूरी पर थे, वे वहां से भाग गए और कुछ लोग घायल हो गए।
एसटीपी का संचालन करने वाली कांफिडेंट इंजीनियरिंग कंपनी के प्रबंधक भाष्कर ने बताया कि प्लांट में 415 वोल्ट बिजली सप्लाई होती है। बुधवार को सुबह अचानक प्लांट में 11000 वोल्ट बिजली सप्लाई हुई। जिसके बाद यह हादसा हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review