तेज आंधी में मौत का मंजर: छत गिरने से मां-बेटी की जान गई, कई घायल
मेरठ में बड़ा हादसा: तेज आंधी-बारिश में गिरी छत, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल
मेरठ | 19 अप्रैल— मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमद नगर में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। गली नंबर 15 में स्थित एक मकान की छत गिरने से मां और उसकी 9 महीने की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना इंतखाब नामक व्यक्ति के घर में हुई, जिसका मकान लगभग 115 गज में बना हुआ था। इसमें पावरलूम का काम होता था। मकान का आगे का हिस्सा कच्चा जबकि पीछे का हिस्सा पक्का था। तेज आंधी और बारिश के दौरान इंतखाब के पड़ोसी अय्यूब के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जो सीधे कच्चे हिस्से की छत पर आ गिरी। इससे मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह ढह गया।
हादसे के वक्त मकान के अंदर इंतखाब की पत्नी रुखसार और उनकी 9 महीने की बेटी अमायरा मौजूद थीं। दोनों मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में कादिर और आदिल नामक दो युवक भी घायल हुए हैं, जो मकान के बाहर खड़े थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा लगभग 10 अन्य लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीमें मौजूद हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान कच्चे या जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review