Manipur Violence: दो महिलाओं की निर्वस्त्र वीडियो पर भड़के अक्षय कुमार

Manipur Violence: दो महिलाओं की निर्वस्त्र वीडियो पर भड़के अक्षय कुमार

करीब दो महीनों से मणिपुर में हिंसा हो रही है। हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिसमें दो महिलाओं को निवर्स्त्र कर उनकी परेड निकाली गई।

बुधवार यानी 19 जुलाई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस ने पूरे देश को मौन कर दिया है। हैवानियत और खौफनाक घटना से लोग सोशल मीडिया पर आग बबूला हो रहे है।

अपराधियों को लोग फांसी से लटकाने की मांग कर रहे है। ऐसे में विपक्षी नेताओ के साथ बॉलीवुड के कलाकारों ने भी इस हैरान कर देनी वाली घटना में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। जिसमें अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा आदि सेलेब शामिल है।

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाडी यानी की अक्षय कुमार ने मणिपुर में हुई इस दरिंदगी पर गुस्सा जाहिर करते हुए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने ट्ववीट कर लिखा ‘मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हिंसा का वीडियो देखकर मैं हिल गया हूं। मैं आशा करता हूं की इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि कोई इस तरह की दरंदगी के बारे में सोच भी ना सके।’

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी मणिपुर की महिलों के साथ इस घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने इस घटना में गुस्सा जाहिर कर इस खौफनाक मामलें को शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” बताया है।

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इस घटना पर कई सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा ‘ मणिपुर की इस वीडियो देख मैं शॉक्ड, शेकन और डरी हुई हूं। ये घटना मई में हुई और इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो पावर के नशे में ऊपर बैठे हुए है। मीडिया जो उनकी जीहजूरी करती है। सेलिब्रिटीज जो इस मामलें में चुप है। यह हम कब पहुंचे डिअर इंडियंस/ भारतीय?’

बता दें की 3 मई से मणिपुर में मेजोरिटी मेइती और कुकी लोगों के बीच हिंसा हो रही है। इस जातीय झड़प में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में अब दो महीने बाद दो कुकी महिलाओं के नग्न वीडियो से लोगों का ध्यान मणिपुर में गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आक्रोश से भर गए। जनता जल्द से जल्द इन्साफ की मांग कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram