यहां दिनदहाड़े चोरी हो गया लोहे का पुल, अब हुआ ये बड़ा खुलासा…

यहां दिनदहाड़े चोरी हो गया लोहे का पुल, अब हुआ ये बड़ा खुलासा…

बिहार: बिहार में एक गजब का कारनामा हुआ है और इस कारनामे के बाद जो कुछ पुलिस ने किया वो और भी हैरान करने वाला है। दरअसल बिहार के रोहतास जिले में हाल में एक नहर पर बना हुआ लोहे का लगभग 500 टन का 60 फुट लंबा पुल चोरी हो गया वो भी दिन दहाड़े। ये चोरी गांव के लोगों की आंखों के सामने लगभग तीन दिनों तक होती रही और उन्हें भनक भी नहीं लगी कि वो अपनी आंखों के सामने चोरी होते हुए देख रहें हैं।

समझिए पूरा मामला...

रोहतास के अमियावर गांव में एक नहर पर लगभग पचास साल पुराना एक लोहे का पुल था। साठ फिट लंबे इस पुल के पास हाल ही में कुछ लोग पहुंचे और इसे काटना शुरु कर दिया। गांव वालों ने जब पूछा तो उन्होंने खुद को सिंचाई विभाग का कर्मचारी बताया। ये सुन कर गांव वाले चुप हो गए। चूंकि ये पुल काफी पुराना हो गया था और उपयोग में भी नहीं था लिहाजा लोगों ने कोई खास तवज्जो नहीं दी। लगभग तीन दिनों तक चोर इस पुल को गैस कटर, जेसीबी और अन्य औजारों से तोड़ते रहे और उसका लोहा गाड़ी में लाद कर ले जाते रहे। जब चोर पुल चुरा कर ले गए तो उसके कुछ समय बाद इस बात का खुलासा हुआ कि पुल तो चोरी हुआ है। इसके बाद आनन फानन में पुलिस एक्टिव हुई।

पुलिस ने इस मामले में राज्य के जल संसाधन विभाग के एक एसडीओ को गिरफ्तार किया तो हैरतअंगेज कहानी सामने आई। पुलिस को पता चला कि एसडीओ की मिलीभगत से ही चोरों ने पुल को चुराया। इस काम में विभाग के कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। एक इंजीनियर भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने कुल आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 247 किलो स्क्रैप, एक जेसीबी बरामद हुई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram