पुलिस ने तोड़ी 'टशनबाजों' की कमर, 'प्रेस-पुलिस और नेताओं' पर साधा निशाना 

पुलिस ने तोड़ी
मेरठ। प्रेस-पुलिस और किसी राजनैतिक दल की आड़ लेकर सड़क पर टशनबाजी झाड़ने वाले वाहन चालकों की ब्रहस्पतिवार को जिले की पुलिस ने जमकर खबर ली। एसपी देहात की अगुवाई में जिले भर में सघन अभियान चलाकर जहां ऐसे दर्जनों वालों के चालान काटे गए। वहीं, कई को सीज़ भी किया गया। इस दौरान कई वाहन चालक पुलिस के सामने पहले दबंगई दिखाते और फिर गिड़गिड़ाते दिखाई दिए। लेकिन, किसी की एक न चली। एसपी देहात ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के टारगेट पर काली फिल्म चढ़ी हुई गाड़ियां रहीं। प्रेस-पुलिस, वकील, जातिसूचक शब्द या राजनैतिक दलों के सिंबल लगी गाड़ियों की पुलिस ने सघन चेकिंग की। इस दौरान जहां कई गाड़ियों से काली फिल्म उतारते हुए उनके चालान किए गए। वहीं, टशनबाजी दिखा कर अपने वाहनों पर विभागों का नाम लिखने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे गए। कई वाहन चालक शुरू में पुलिस से भिड़ते और बाद में गिड़गिड़ाते हुए भी नजर आए।
एसपी देहात ने बताया कि कई वाहनों से पुलिस की टोपियां भी बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी जो अपनी टोपी किसी अन्य वाहन चालक को देते हैं। उन्होंने बताया कि आज की गई कार्यवाही में कई वाहनों के चालान काटे गए और कई को सीज़ किया गया है। एसपी देहात के मुताबिक अभियान अभी जारी रहेगा। उधर, पुलिस कार्रवाई के दौरान शहर से लेकर देहात तक हड़कंप मचा रहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram