Lucknow : राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस
- संतों ने किए अंतिम दर्शन, जल समाधि कल
लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया। लखनऊ एसजीपीजीआई में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।
गौरतलब है कि 2 फरवरी को स्ट्रोक के चलते सत्येंद्र दास को अयोध्या के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पहले ट्रामा सेंटर और फिर लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
बीती 4 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
इससे पहले, अयोध्या सिटी के न्यूरो सेंटर के डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया था कि आचार्य सत्येंद्र दास की स्थिति थोड़ी नाजुक है। सीटी स्कैन में पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और यह कई सेगमेंट्स में है। हमने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है ताकि वहां पर उन्हें और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह श्री राम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
संतों ने किए अंतिम दर्शन, जल समाधि कल
अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शव बुधवार दोपहर एंबुलेंस के जरिये अयोध्या लाया गया। उनके शव को गोपाल मंदिर के कक्ष में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महंत और श्रद्धालु पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास को कल दोपहर 12:00 बजे सरयू में जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने उनका अंतिम दर्शन किया। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी आचार्य सत्येंद्र दास के दर्शन करने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review