अच्छी खबर: देहरादून- अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हैली सेवा का CM धामी ने किया शुभारंभ

अच्छी खबर: देहरादून- अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हैली सेवा का CM धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram