क्रिकेटर ऋषभ पंत को चाहने वालों की कमी नहीं…नागपुर से उत्तराखंड पहुंची फैंस की प्रार्थना

क्रिकेटर ऋषभ पंत को चाहने वालों की कमी नहीं…नागपुर से उत्तराखंड पहुंची फैंस की प्रार्थना

ऋषभ पंत…उत्तराखंड के ही नहीं बल्कि विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों के चहेते हैं। ऋषभ पंत हल्के हल्के अपने चोट से उबर रहे हैं। मगर उनकी कमी बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हर भारतीय को खल रही है। नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर मजबूत शिकंजा कस तो लिया है। लेकिन फिर भी स्टेडियम में पहुंचे फैंस ऋषभ पंत को याद करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में एक फोटो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे ये पता चलता है कि पंत के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं।

गौरतलब है कि बीती दिसंबर में ऋषभ पंत का उत्तराखंड में ही एक्सीडेंट हो गया था। हादसा इतना भयंकर था कि ऋषभ पंत की जान बच जाना भी एक चमत्कार ही कहा जा सकता है। उन्हें बचाने वाले लोगों की पूरी दुनिया में तारीफें हुईं। ऋषभ को देहरादून से दिल्ली ले जाया गया ताकि बीसीसीआई उनका बेहतर तरीके पूरा ध्यान रख सके। अब ऋषभ पंत बाहर कहीं ज्यादा दिखाई तो नहीं दे रहे मगर अपने सोशल मीडिया से अपने फैंस को लगातार खुशखबरी देने में लगे हुए हैं।

इसी कड़ी में ऋषभ ने पहले तो मंगलकामनाओं के लिए सबको धन्यवाद कहा था। उसके बाद एक सकारात्मक इंस्टाग्राम स्टोरी में परिवेश की तारीफ की। बीते दिन ऋषभ ने बैसाखी से सहारे चलते हुए अपने फोटो अपलोड की थी। ऋषभ पंत के फैंस उनकी तस्वीरें देखकर खुश हैं मगर उन्हें नागपुर टेस्ट में मिस भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है।

पहली पारी के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब 223 रनों की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऋषभ पंत की जगह भारत ने केएस भरत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाया है। मगर फैंस ऋषभ पंत का ग्राउंड पर होना मिस कर रहे हैं। कैमरे द्वारा ग्राउंड के स्टैंड में खड़े कुछ फैंस की तस्वीरें और उनके हाथ में दिख रहे बोर्ड्स इस बात का उदाहरण हैं। किसी का कहना है कि, “ऋषभ होता तो बात और होती” तो कोई अपने “गाबा के हीरो” को याद कर रहा है। सब चाहते हैं कि ऋषभ जल्द से जल्द वापसी कर लें। उत्तराखंडवासी भी ऋषभ के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram