पत्नी के लिए पान दुकानदार ने रची ‘प्यार की अनोखी मिसाल’,

पत्नी के लिए पान दुकानदार ने रची ‘प्यार की अनोखी मिसाल’,

पत्नी के लिए पान दुकानदार ने रची ‘प्यार की अनोखी मिसाल’, सिक्कों से बनवाई 1.20 लाख की सोने की चेन

कानपुर। प्यार की गहराई जताने का तरीका हर किसी का अलग होता है, लेकिन कानपुर के एक पान दुकानदार ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। श्यामनगर के टटिया झनाका निवासी अभिषेक यादव ने अपनी पत्नी के लिए 20-20 रुपये के सिक्कों में एक लाख रुपये जमा कर सोने की चेन बनवाने का ऑर्डर दिया है।

अभिषेक यादव की शादी इस साल 5 मार्च को फतेहपुर जिले के जहानाबाद के चंदीपुर गांव निवासी राखी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने मज़ाक में पति से कहा कि उसे कोई खास उपहार चाहिए। इस बात को अभिषेक ने दिल से लगा लिया और रोज़ की दुकानदारी से मिलने वाली कमाई में से 20-20 रुपये के सिक्के बचाने शुरू कर दिए।

करीब आठ महीनों की मेहनत के बाद अभिषेक ने 5,290 सिक्के यानी 1,05,800 रुपये इकट्ठे कर लिए। शनिवार को वह यह सिक्कों से भरा झोला लेकर महेश ज्वैलर्स की दुकान पहुंचे। जब उन्होंने झोला काउंटर पर रखा तो सभी हैरान रह गए। अभिषेक ने मुस्कराते हुए कहा— “इन सिक्कों से अपनी पत्नी के लिए सोने की चेन बनवानी है।”

ज्वैलर्स ने भारतीय मुद्रा का सम्मान करते हुए सिक्के स्वीकार किए और उन्हें कई डिजाइन दिखाए। अभिषेक को एक डिजाइन पसंद आने पर उन्होंने ऑर्डर फाइनल कर दिया।

चेन की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है, जिसके लिए अभिषेक को अब लगभग 15 हजार रुपये और देने हैं।

फिलहाल अभिषेक की पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके में है। अभिषेक का कहना है कि जैसे ही वह घर लौटेगी, यह सोने की चेन उसके प्यार की सबसे बड़ी निशानी होगी।

यह कहानी अब पूरे कानपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है — एक साधारण पान दुकानदार का असाधारण प्रेम, जिसने छोटी-छोटी बचत से बड़ा तोहफा तैयार कर दिया 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram