कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं नमक के ये अचूक उपाय...

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं नमक के ये अचूक उपाय...

प्राचीन काल से ही नमक का उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता आ रहा है। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा नमक कई अन्य समस्याओं के निवारण के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी घर की नकारात्मकता को ख़त्म करने के लिए नमक के कई उपायों के बारे में बताया गया है। कई बार लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी उनके परिश्रम का पूरा फल नहीं मिल पाता और धन अर्जित करने में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। जिससे व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है।

कई बार कुछ लोगों को अचानक से धन हानि होने लगती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। ऐसे में एक कांच के गिलास में पानी लेकर उसमें एक चमच्च नमक डालकर अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। जब पानी पूरी तरह से सुख जाए तो इस क्रिया को पुनः दोहराएं।

इस उपाए को आप हर मंगलवार या रविवार के दिन कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती।

वहीं कई बार कर्ज का बोझ इतना बढ़ जाता है कि उससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। ऐसे में यदि नमक का उपाय किया जाए तो जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

इसके लिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति के लिए हर रविवार घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। इस उपाय को लगातार लगभग 3 माह तक करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से बड़े से बड़े कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

यदि आपको ऐसा लगने लगे कि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ रही है तो आप एक कांच के गिलास में 2 चम्मच नमक डाल कर इसे अपने घर के बाथरूम के कोने में रख दें और इस उपाय को हर तीसरे दिन दोहराएं। ऐसा करने से जल्द ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram