गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त को उतारा मौत के घाट

गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त को उतारा मौत के घाट

- शव जलाकर फेंका, दो गिरफ्तार

शामली। शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुए 16 वर्षीय छात्र कमल का शव गंदेवड़ा संगम के पास से बरामद किया गया। मृतक कक्षा 11 का छात्र था, जिसकी हत्या उसके चार दोस्तों ने की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक मुंडेट कलां गांव निवासी कमल बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे साइकिल से घर से निकला था। उसकी साइकिल सेंट आरसी स्कूल के पास नाले में मिली, लेकिन वह लापता हो गया। परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जांच में सामने आया कि हर्ष, तुषार, मनजीत और सुमित ने मिलकर कमल की हत्या की। आरोपियों ने कमल को रात 7:30 बजे मुंडेट नाले की फैक्ट्री पर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान ही कमल की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की।

हत्या का कारण कमल का एक लड़की से बात करना बताया जा रहा है, जो आरोपियों में से किसी एक की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
परिजनों के पास वापस आ गए उन्होंने इसके बाद करीब रात 1:00 बजे कमल का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। हर्ष और तुषार ने साथ मिलकर बॉडी को वहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर ले जाकर नहर के पास जलाने का प्रयास किया था।

इस बारे में एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि एक आरोपी के निशानदेही पर मृतक छात्र के शव को बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम में तीन युवकों के द्वारा छात्र की हत्या की घटना को कबूला है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, फरार तीसरे की तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram