शाहरुख खान की पठान ने दूसरे दिन भी रचा इतिहास, गांधी गोडसे युद्ध का ऐसा रहा हाल
शाहरुख खान की पठान ने तो ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रे़ड एनालिस्ट्स के दावों की धज्जियां उड़ा दी है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड में रिकॉर्ड बनाती जा रही है। रिलीज के दूसरे दिन भी पठान ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है. किंग खान की फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर चुकी है।
पठान का बज रहा डंका
पहले दिन इंडिया में 57 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद पठान का डंका दूसरे दिन रिपब्लिक डे होने के बाद भी पठान के हिंदी वर्जन ने सेकंड डे (गुरुवार) 70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस प्रकार दो दिन में पठान की कमाई का आंकड़ा 127 करोड़ हो गया है। एक बार फिर से कमाई में पठान ने KGF 2 को धूल चटाई है, दूसरे दिन KGF 2 के हिंदी वर्जन ने सेकंड डे 47 करोड़ कमाए थे।
वहीं रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है।
पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड
महज दो दिन में पठान की इतनी तगड़ी कमाई बताती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचने वाली है। पठान का डंका देश-विदेश में बज रहा है। कश्मीर में भी पिछले 32 सालों का रिकॉर्ड टूटा है, यहां घाटी के सिनेमाघरों की भी चांदी चांदी हो रही है। 32 सालों बाद कश्मीर के थियेटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लग पाया है।
गांधी गोडसे: एक युद्ध' का हाल
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' गणतंत्र दिवस के मौके पर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद पठान के जैसे ही विरोध हुआ है। हालांकि, संतोषी ने भी इसके प्रमोशन में कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के साथ पूरे नौ साल बाद राजकुमार संतोषी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। दीपक अंतानी, चिन्मय मंडलेकर और तनीषा संतोषी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को करीब 45 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे में 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review