जूनागढ़ में अवैध दरगाह को हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, कई घायल एक की मौत, वाहन जले

जूनागढ़ में अवैध दरगाह को हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, कई घायल एक की मौत, वाहन जले

गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात जमकर बवाल हुआ। अवैध दरगाह को हटाने के लिए जैसे ही पुलिस मजेवाड़ी इलाके में पहुंची वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी।   

दरगाह को हटाने को लेकर पहुंची पुलिस पर हिंसक भीड़ ने हमला किया। इस दौरान जहां भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो वहीं गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और वाहन आग के हवाले कर दिए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं अब इलाके में मामले को लेकर भारी तनाव देखने को मिल रहा है। वहीं अब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे स्थिति को काबू में किया जा सके। 

वहीं इस हमले में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि भीड़ में पथराव के कारण एक नागरिक की मौत हो गई है। मामले में 174 लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं अब इलाके में पुलिस भारी संख्या में तैनात की गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जूनागढ़ के मजेवाड़ी गेट स्थित दरगाह को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। बीते दिन नोटिस का विरोध करने वहां करीब 600 लोग जमा हुए थे। इस दौरान पुलिस उन्हें सड़क से हटने के लिए अनुरोध कर रही थी लेकिन तभी रात करीब 10 बजे पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर एसिड की बोतलों और पत्थरों से भी हमला किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram