मशहूर बॉलीवुड गायक केके (KK Passes Away) का लाइव कंसर्ट के दौरान हार्ट अटैक से निधन
मशहूर गायक केके (KK Passes Away) का मंगलवार रात निधन हो गया है. कोलकाता (Kolkata) में लाइव कंसर्ट के दौरान उनको हार्ट अटैक (Heart Attack) आया जिसके बाद उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि कोलकाता के नररुल में ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस (Live Performance) दे रहे थे. इसके बाद सीढ़ियों पर उन्हें हार्ट अटैक आया.
हाल ही में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद म्यूजिक जगत में लोगों के लिए केके कैस तरह से सबको छोड़ के चले जाना यह बड़ा झटका है. केके का असल नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था. वह 'हम दिल दिल दे चुके सनम' फिल्म के गाने 'ऐसा क्या गुनाह किया' से मशहूर हुए थे.
केके की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा, 'केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं. उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है. उनके गाने सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं. हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे.' पीएम मोदी ने केके के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
वहीं बॉलीवुड एक्टर मनोज तिवारी ने भी केके के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'आपके साथ की यह याद एक अविस्मरणीय यात्रा थी. आपके गीत हम लोगों के बच अमर रहेंगे. तुम्हारी याद आएगी, केके. यह एक चौंकाने वाला है.' केके की उम्र 54 साल थी. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं में गाने गाए हैं.
दो दिन के कंसर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे
जानकारी के अनुसार केके दो दिन के एक कंसर्ट के लिए कोलकाता आए थे. सोमवार को भी उनका कंसर्ट हुआ था. उन्होंने इस दौरान विवेकानंद कॉलेज में कार्यक्रम किया था. लेकिन मंगलवार को जब दूसरे कंसर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और केके सदा के लिए अपने प्रशसंको को अकेला छोड़कर चले गए.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review