यहां छात्रा की पानी की बोतल में छात्रों ने मिलाया यूरिन...मच गया बवाल

यहां छात्रा की पानी की बोतल में छात्रों ने मिलाया यूरिन...मच गया बवाल

राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल इलाके के लुहारिया गांव में दो दिन पहले एक स्कूल में हुए घटनाक्रम पर सोमवार को बवाल मच गया।

आरोप है कि यहां एक स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा की पानी की बोतल में कुछ छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थ (यूरिन) मिला दिया। इसके साथ ही उसके बैग में कुछ लैटर लिखकर छोड़ दिए। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन को उसी दिन कर दी थी लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद सोमवार को स्कूल खुलते ही मामला तूल पकड़ गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि लुहारिया गांव की राजकीय सीनियर हायर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं छात्रा बीते शुक्रवार को दोपहर के भोजन के समय अपने घर चली गई थी। इस दौरान वह अपना बैग स्कूल में छोड़ गई थी। पीछे से बैग में उसके क्लासमेट समुदाय विशेष के कुछ छात्रों ने लेटर रख दिए।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उसके सहपाठी छात्रों ने उसकी पानी की बोतल मे अपशिष्ट पदार्थ मिला दिया। पानी पीने पर जब छात्रा को दुर्गंध आई तो उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन की लेकिन स्कूल प्रशासन ने मामले में लीपापोती कर दी।

इस बात को लेकर सोमवार को सुबह उसके परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने स्कूल पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसने की कोशिश की। इस पर वे भी सामने आ गए। इससे माहौल गरमा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की समझाइश और अपील का कोई असर नहीं हुआ।

माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचित कर अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत करके मामला शांत करवाया। मौके पर तनाव के हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है, अभी हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

छात्रा के परिजनों की रिपोर्ट पर समुदाय विशेष के तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram