केरल के दो परिवारों के साथ मेरठ के नामचीन होटल में लाखो की ठगी, बेहोश मिले मासूम सहित पांच लोग
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ठगों ने केरल के दो परिवारों को जर्मनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर राजमहल होटल बुलाया। इसके बाद रात को दोनों परिवारों के पांच सदस्यों को नशीला खाना खिलाकर उनका कैश और अन्य सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए। गुरुवार की सुबह सभी लोग होटल के कमरे में बेहोश मिले। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बुधवार को अनिल नाम के एक शख्स ने आबूलेन स्थित राजमहल होटल के दो कमरे बुक किए थे। शाम को केरल के रहने वाले राहुल और अरविंद अपने परिवारों के साथ इन कमरों में ठहरे थे। गुरुवार की सुबह होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो एक कमरे में दंपति और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी, वहीं दूसरे कमरे में 75 वर्षीय वृद्ध और उनका 45 वर्षीय बेटा बेहोश पड़े थे। होटल के स्टाफ के मुताबिक कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। यह नजारा देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। होटल पहुंची पुलिस ने बेहोश पड़े सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एल्विश नाम के शख्स ने इन दोनों परिवारों को जर्मनी में नौकरी लगवाने के नाम पर वीजा और अन्य कार्यवाही पूरी करने के लिये मेरठ बुलाया था। जिसके बाद देर रात सभी लोगों ने खाना खाया और बेहोश हो गए। इस दौरान एक परिवार के मोबाइल द्वारा बैंक खाते से 93 हजार की ट्रांजैक्शन की गई है। वहीं, दोनों परिवारों का कैश और अन्य सामान भी गायब है। फिलहाल सभी लोग बेहोश हैं। जिसके चलते अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आदि खंगाली जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review