ऋषिकेश एम्स ने ड्रोन से दवा भेजने का किया सफल ट्रायल, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
उत्तराखंड के पथरीले रास्ते और घने जंगलों के बीच छिपे गांव जहां पहुंचने में लोगों को कई दिन लग जाते थे, आज उसी गांव के लोग नई क्रांति के गवाह बने हैं। क्रांति भी कोई छोटी मोटी नहीं है, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कामयाबी है। इस कामयाबी ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया है। दरअसल एम्स ऋषिकेश से एक किलो टीबी की दवाएं लेकर विमान के डिजाइन वाला ड्रोन टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। कुछ देर में ही अस्पताल की छत पर लैंडिंग की। यहां डाट्स की लैब टेक्नीशियन और उनकी टीम ने दवा एकत्रित की।
ड्रोन के जरिए दवा भेजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग से ऋषिकेश एम्स द्वारा एम्स हेलीपैड से जिला अस्पताल टिहरी गढ़वाल तक टीबी रोधी दवाओं को पहुँचाने से स्वास्थ्य सेवा वितरण में क्रांति देखने को मिली है।' इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इसका वीडियो शेयर किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ड्रोन का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव! ऋषिकेश एम्स में ड्रोन आधारित सफल परीक्षण किया गया. एम्स हेलीपैड से जिला अस्पताल टिहरी गढ़वाल तक टीबी रोधी दवाओं के परिवहन के लिए 40 किमी की हवाई दूरी 30 मिनट में तय कर पहाड़ी इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।'
ऋषिकेश एम्स ने ड्रोन से दवा भेजने का किया सफल ट्रायल
ऋषिकेश एम्स से टीबी के मरीजों के लिए ड्रोन से दवा भेजने का सफल ट्रायल किया है। ये ड्रोन ऋषिकेश से आधे घंटें में तीन किलो की दवाई का पार्सल टिहरी अस्पताल में लेकर पहुंचा। इसी के साथ ही ड्रोन से दवा भेजवे वाला ऋषिकेश देश का पहला एम्स बन गया है। ऋषिकेश एम्स से ड्रोन के माध्यम से जिला अस्पताल बौराडी में टीबी की दवाई पहुंची। एम्स ऋषिकेश ने पहाड़ी इलाकों के दुर्गम क्षेत्रों में दवाई पहुंचाने के लिए नई तकनीक से सेवा देनी शुरू आज से शुरू कर दी है। ड्रोन कंपनी के माध्यम से दवाइयां मरीजों तक पहुंचाए जाने की योजना आज से शुरू हो गई है। एम्स की प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह और ड्रोन कंपनी के अधिकारियों ने पहली ड्रोन सेवा से तीन किलो भार की दवाई का पैकेट नई टिहरी के लिए रवाना किया। इसका शुभारंभ एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह और ड्रोन कंपनी के अधिकारी गौरव कुमार ने किया। लगभग तीन किलो की दवाई का पार्सल ड्रोन के माध्यम से नई टिहरी के लिए रवाना किया गया।
सड़क से दवाएं भेजने में लगता था काफी समय
मीनू सिंह ने बताया कि पहले ही एम्स पहाड़ के दुर्गम इलाकों में दवाई भेजने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग कर रहा है। लेकिन कई बार सड़क मार्ग से दवाइयां पहुंचाने में समय बहुत लगता है। इसलिए ड्रोन के माध्यम से समय को बचाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया गया है। पहले ट्रायल के तौर पर ड्रोन को पहाड़ के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया। ट्रायल सफल होने के बाद आज पहली बार नई टिहरी में दवाइयां ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हैं।
पीएम मोदी के सपने को किया साकार
मीनू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में एम्स ऋषिकेश लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य के किसी भी कोने में आसानी से दवाइयां पहुंचाई जा सकें, इसके प्रयास लगातार जारी हैं। ड्रोन टेक्निकल टीम के सदस्य गौरव कुमार ने बताया कि एक बार में ड्रोन 80 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है। फिलहाल पहाड़ी इलाकों में मैक्सिमम 42 किलोमीटर की फ्लाइंग ड्रोन ने भरी है। ये ड्रोन 3.5 किलो भार उठा सकता है। और एक बार में 100 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है। वहीं ये ड्रोन पूरी तरह ऑटोमेटिक मोड़ पर चलता है। और इसमें सिर्फ रूट मैप फीड करने की जरूरत होती है। इसके अलावा पक्षियों से बचाव के लिए भी ड्रोन में सेंसर लगे हुए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review