Modinagar :एक्सप्रेस-वे पर ट्रक लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
- लूटा गया गया ट्रक और सामान बरामद
मोदीनगर। मोदीनगर के गांव रेवड़ा रेवड़ी के पास चालक को बंधक बनाकर सामान से भरा ट्रक लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया सामान और दो ट्रक भी बरामद किया है। यह वारदात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुई थी।
डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि गाजियाबाद से विलासपुर जा रहे ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए स्वाट टीम को लगाया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि ट्रक लूट करने वाले बदमाश किसी अन्य वारदात करने के इरादे से घूम रहे है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम इनाम, शकील निवासी गांव बदरखा थाना छपरौली जिला बागपत और ताज मोहम्मद उर्फ ताजू निवासी गांव जोहड़ी थाना बलौनी जिला बागपत बताया है।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 19 जुलाई की रात को हम ट्रक लेकर एक्सप्रेस वे पर लूट करने के लिए घूम रहे थे। जब गांव रेवड़ा-रेवड़ी के पास पहुंचे तो कंटेनर ट्रक खड़ा हुआ था। खिड़की का शीशा तोड़कर चालक को कंटेनर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर एक्सप्रेस वे से नीचे फेंक दिया। इसके बाद कंटेनर का सामान अपने ट्रक में भर लिया।
ट्रक को गाजियाबाद के अशोक विहार कॉलोनी में खड़ा कर दिया और सामान लेकर फरार हो गए। एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार ट्रक का नम्बर मिला। जिसके बाद पुलिस बदमाशों के पास पहुंच गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया ट्रक, सामान और घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि फरार बदमाश शहजाद की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि इनाम से बागपत पर एक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस मामले में समझौता करने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review