Muzaffarnagar: बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले तीन दबोचे गए
- देर रात हुई पुलिस से मुठभेड़, एक लुटेरा घायल
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मचारी को गोली मारकर कैश लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि पुलिस ने उसके साथी दो अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। बदमाशों से लूटी गई धनराशि में से 18 हज़ार से अधिक रुपए और अवैध हथियार आदि बरामद हुए हैं।
सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि बीती देर रात जब पुलिस जानसठ क्षेत्र की ढांसरी रोड पर गांव बाजीदपुर तालडा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि 7 अगस्त को बैंक के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश किसी अन्य अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति गांव बाजीदपुर कवाली की ओर से आते हुए दिखाई दिये। जो की तालड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे रुकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़कर गांव बाजीदपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशो का पीछा किया गया। तो उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई। पुलिस ने उन्हें घेर कर रुकने का इशारा किया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीपैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि घायल बदमाश नईम अब्बास पुत्र इशरत अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ का रहने वाला है।
पुलिस ने उसके साथी शावेज पुत्र अली अब्बास निवासी खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ व सैफ उर्फ रजब अली पुत्र अंसार निवासी गढी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बताया कि यह लोग गत बुधवार को हुई बंधन बैंक कर्मी के साथ लूट की घटना में शामिल थे। देर रात को भी यह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
उनसे लूट मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल लूटे हुए 18 हजार रुपए, तीन तमंचे कारतूस व खोके बरामद किए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review