अकीलुर्रहमान को मायावती ने पार्टी से किया निष्कासित,चुनावी रणनीति की मुहिम तेज़ ।
मायावती का किला जर्जर अवस्था में है, कही तो खुद गिर रहा कहीं गिराया जा रहा जहाँ बहुजन समाज पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा मे शामिल हों चुके हैं, वही मायावती ने पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान को निष्कासित कर दिया है। अकीलुर्रहमान उत्तर प्रदेश में तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।इसके साथ ही वे राजस्थान और महाराष्ट्र के बीएसपी प्रभारी भी रह चुके हैं। पार्टी से निष्काषन के बाद अकीलुर्रहमान ने कहा कि बसपा को हाईजैक कर लिया गया है। कॉर्डिनेटर्स असलियत छिपाते हैं और किसी भी वरिष्ठ नेता की बात को नहीं सुनते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पार्टी और मायावती के लिए कुछ गलत नहीं कहा। उन्होंने कहा, ''मैं बहन मायावती जी की बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन अब कॉर्डिनेटर्स गलत मैसेज उन तक पहुंचा रहे हैं। पार्टी को खत्म करने में वे लोग लगे हुए हैं।''
अकीलुर्रहमान ने आगे कहा, 30 सालों तक मैंने पार्टी के साथ जुड़कर पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया, लेकिन पार्टी ने निष्कासित कर के सभी को मैसेज दे दिया है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी का खुद का नुकसान है। कार्यकर्ता ऐसे फैसलों से लगातार डिस्करेज हो रहे हैं और वे पार्टी से अलग होते जा रहे हैं। अकीलुर्रहमान ने कहा कि इतने सालों तक पार्टी के साथ रहा हूं, जी जान से पार्टी के लिए काम किया है, अब उस पार्टी के लिए कुछ गलत नहीं कहूंगा।डडडड
बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने पर अकीलुर्रहमान को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें, अकीलुर्रहमान साल 1992 में बीएसपी से जुड़े थे। 1993 में मुरादाबाद नगर से बसपा प्रत्याशी बने, लेकिन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2002 में फिर बहजोई से लड़े और जीत हासिल की। 2007 में एक बार फिर बहजोई से बसपा के विधायक बने। 2014 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने पौने तीन लाख वोट हासिल किए थे। अकीलुर्रहमान ने कहा कि संभल में बसपा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, क्योंकि जब मेरे जैसे सच्चे सिपाही के साथ पार्टी ने यह किया तो अन्य के साथ कुछ भी हो सकता है। हजारों दलित-मुस्लिमों साथियों से राय लेकर मैं अगली रणनीति जल्द ही बनाऊंगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review