जैन शिकंजी के मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर लाखो की लूट 

जैन शिकंजी के मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर लाखो की लूट 

मेरठ । पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की शाम टीपी नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर जैन शिकंजी के मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक पूठा निवासी जगदीश जैन का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जैन शिकंजी का रेस्टोरेंट है। जगदीश जैन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक रुकते ही जगदीश पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद बदमाशों ने जगदीश को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके गले में पड़ी ढाई तोले की चेन, हाथों में पहनी दो सोने की अंगूठी और एक हीरे की अंगूठी सहित उनका पर्स भी लूट लिया। चंद सेकंड में वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। टीपी नगर इंस्पेक्टर संतशरण सिंह और परतापपुर इंस्पेक्टर रामफल अपनी-अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए। हालांकि बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। जगदीश जैन ने बताया कि लूट गए जेवरात की कीमत लाखों में है। वहीं, पर्स में भी लगभग 10 हजार का कैश था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram