भारत सरकार वर्तमान कोविड लहर को रोकने के लिए, लगाएगी बिना सुई वाली वैक्‍सीन...

भारत सरकार वर्तमान कोविड लहर को रोकने के लिए, लगाएगी बिना सुई वाली वैक्‍सीन...

चीन में कोरोना से मचे हाहाकार ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। तमाम देशों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। भारत सरकार भी तेजी से कदम उठा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई कोविड वैक्‍सीन को बूस्‍टर डोज के रूप में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन (Bharat Biotech nasal vaccine) की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिना सुई वाली वैक्‍सीन है। हम आपको इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी देने जा रहे हैं। 

पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है। इसे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के रूप में वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि बिना सुई वाली यह वैक्‍सीन प्राइवेट केंद्रों पर उपलब्ध होगी। आज शाम इसे को-विन (Co-WIN) प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा।

नेजल वैक्‍सीन BBV154 को नवंबर में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिली थी। इसे 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में विषम बूस्टर खुराक के रूप में इस्‍तेमाल करने की मंजूरी दी गई थी। भारत बायोटेक का कहना है कि यह वैक्‍सीन कई तरीके से फायदेमंद है। इसे इस्‍तेमाल करना आसान है, क्‍योंकि इसे लगाने के लिए ट्रेंड हेल्‍थवर्कर्स की जरूरत नहीं है। 

वैक्सीन की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि को-विन प्‍लेटफॉर्म पर पेश होने के साथ ही वैक्‍सीन की कीमत सामने आ सकती है। 

वहीं, पड़ोसी देश चीन में कोरोना से हालात बदतर हो गए हैं। चीन में कोविड का जो वैरिएंट कहर बरपा रहा है, उसका नाम BF.7 बताया जाता है। यह BA.5 का एक सबवेरिएंट, जो ओमिक्रॉन के सबसे व्यापक रूप से फैलने वाले सब वैरिएंट में से एक है। नए वैरिएंट के कहर से चीन में हजारों की संख्‍या में लोग जान गंवा रहे हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन में कोविड का मौजूदा प्रकोप 27 अक्‍टूबर से शुरू हुआ। उसके बाद ग्‍लोबल टाइम्‍स ने 10 नवंबर को इस बारे में जानकारी दी। हालाकि उसके बाद चीनी सरकार ने नियमों को और सख्‍त किया, लेकिन मामले बढ़ते चले गए और अब हालात बेकाबू हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram