पैडल वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च , जाने कीमत और फीचर्स

पैडल वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च , जाने कीमत और फीचर्स

BREKR नाम की कंपनी ने अपना पहला पैडल वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किया है। हालाकि कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में पेश किया है जबकि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मोपेड की तरह काम करता है। हालांकि, कंपनी के पास पहले से Model B के नाम से मोपेड है, लेकिन नए Model F के पैडल इसे मॉडल बी की तुलना में एक अलग श्रेणी में रखते हैं। इसमें मोटे टायर्स मिलते हैं, जो कंपनी के अनुसार, ज्यादातर बंप और शॉक को झेलने में मदद करते हैं।

BREKR Model F को €2,995 (लगभग 2.63 लाख रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इच्छुक ग्राहक इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लॉन्च एडिशन की केवल 20 यूनिट्स ही उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से 2023 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध होगी। 2023 में उपलब्ध होने वाली बाइक की बुकिंग के लिए ग्राहक €9 (करीब 800 रुपये) जमा कर सकते हैं। बता दें कि लॉन्च एडिशन Model F केवल नीदरलैंड तक सीमित है।

मॉडल एफ इलेक्ट्रिक बाइक पैडल बेल्ट से लैस है। इसमें एक ट्यूबलर फ्रेम के साथ जुड़ी रियर बेंच सीट भी है। ई-बाइक का डिजाइन BREKR की डच नींव और कैलिफोर्निया स्टाइल का एक मित्रण है। Model F में 22-इंच के व्हील्स मिलते हैं। ये फैट टायर्स से लैस हैं, जो गड्ढों में राइडिंग को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।

ई-बाइक के सैडल में भी शॉक अब्जॉर्प्शन मिलता है। बाइक के रियर हब मोटर में हाई और लो गियर के बीच ऑटोमैटिक टू-स्पीड ट्रांसमिशन है। कंपनी का दावा है कि यह खड़ी चढ़ाई में आराम से चढ़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड को 25km/h पर सीमित रखा गया है। दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें 540Wh और 740Wh क्षमता शामिल है। कंपनी का कहना है कि इनकी रेंज लगभग 60km और 75km है, लेकिन मॉडल एफ आदर्श रूप से 100 किमी की राइडिंग रेंज हासिल कर सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram