दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में बंदूक के दम पर डिलीवरी एजेंट से लूट

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में बंदूक के दम पर डिलीवरी एजेंट से लूट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध कम नहीं हो रहा है। आए दिन हत्या, मारपीट और लूटपाट की घटना देखने को मिलती है।

इसी बीच शनिवार यानी 24 जून को दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि डिलीवरी एजेंट अनुज अपनी कार से गुड़गांव के ओर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने घटना अंजाम दिया। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

न्यूज एजेंसी ANI को दिल्ली पुलिस ने बताया कि 24 जून को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर 1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://twitter.com/sanket/status/1673204808155820032?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1673204808155820032%7Ctwgr%5E0c79723980026ebe2f366ad92fe75edf6f709a30%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnationone.tv%2Fcrime-delivery-agent-robbed-at-gunpoint-in-delhis-pragati-maidan-tunnel-see-nation-one%2F91188%2Fcrime%2F

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram