Karwa Chauth 2022: करवा चौथ है आज, जाने क्या है छननी से पति के मुंह देखने का महत्व

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ है आज, जाने क्या है छननी से पति के मुंह देखने का महत्व

Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह दिन सोहागनियो का दिन होता है, इसी दिन पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं। और रात में चांद निकलने के बाद चंद्र दर्शन करके व्रत खोलती हैं। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन छननी से पति का चेहरा देखती हैं। क्या आप जानते हैं कि चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनें ऐसा करने का कारण क्या है, नहीं तो आइए जानते हैं करवा चौथ के व्रत में इस छननी क्या महत्व है।

करवा चौथ के दिन छननी का महत्व

करवा चौथ पर छननी के महत्व पर पौराणिक कथा के अनुसार, एक महिला थी, जो पतिव्रता वीरवती कहलाती थी। उसके सात भाई थे। विवाह के बाद पति की लंबी उम्र के लिए वीरवती ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चूंकि यह व्रत उसने निर्जला रखा था, इसलिए उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसके भाइयों से उसकी हालत देखी नहीं गई।उसके साथ भाइयों में से एक भाई से यह बिल्कुल बर्दाश्त ना हुआ और वो एक पेड़ पर छननी में दीपक रखकर बैठ गया। वीरवती ने छननी में जलते हुए दीपक को देख उसे चंद्रमा समझ बैठी और व्रत खोल लिया। उसकी एक छोटी सी भूल से उसके पति का निधन हो गया, वीरवती को जब इस सच्चाई का पता चला तो वह दुखी हुई और पति के मृत शरीर को पास रखकर रोने लगी।

करवा चौथ व्रत का चमत्कार

दूसरे साल जब करवा चौथ का दिन आया तो वीरवती ने एक बार फिर पूरे विधि-विधान से व्रत रखा। उसने इस बार सुहागिन महिला की तरह व्रत के नियमों का पालन किया। इससे करवा देवी प्रसन्न हो गईं और वीरवति के मृत पति को फिर से जीवित कर दिया। तब से करवा चौथ के दिन पति को छननी से देखने की परंपरा चली आ रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram