जाने एक अरब साल पुरानी वैष्णो देवी की गुफा में क्या है कैद...!
मां वैष्णो देवी की इस प्राचीन गुफा में कैद इस एक रहस्य के बारे में शायद ही आप भी नहीं जानते होंगे। आदिशक्ति मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा में आज भी क्या है कैद... माता वैष्णो देवी का कौन सा है वो रहस्य जिससे आज भी कई लोग अनजान है।
कहते हैं माता वैष्णो देवी के दरबार में जो भी भक्त आता है तो वह खाली हाथ कभी वापस नहीं लौटता, मां अपने भक्तों की झोली खुशियों से जरूर भर देती है। लेकिन माता की महिमा से आज भी कई लोग अनजान है। कहते हैं कि जम्मू के कटरा वैष्णों देवी की इस प्राचीन गुफा से जुड़े हुए बहुत से रहस्य है लेकिन इस एक रहस्य को आप भी नहीं जानते होंगे।
यहाँ जानिये माँ वैष्णो देवी की सम्पूर्ण कथा
वैष्णो माता की कथा के अनुसार माँ वैष्णों देवी ने जब भैरोंनाथ का वध किया तो उनका सर उड़कर भैरो घाटी में जा गिरा और धड़ गुफा में ही रह गया। कहा जाता है कि वैष्णों देवी की इस गुफा में भैरो का शरीर आज भी मौजूद है जो कि एक पत्थर के रूप में विराजमान है और भक्त गुफा से जाते वक़्त इसी पत्थर के ऊपर से होकर गुजरते है।
आदिशक्ति का यह शक्तिपीठ दिव्य स्थानों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि इस स्थान पर माता सती का मस्तिष्क गिरा था, जिसके कई प्रमाण भी मिले हैं। मान्यता है कि त्रिकूट पर्वत की पहाड़ियों पर बसी इस गुफा को गर्भभूजन भी कहा जाता है क्योंकि जिस प्रकार नौ महीने तक एक शिशु अपनी माँ के गर्भ में रहता है, ठीक उसी प्रकार माता वैष्णो देवी भी इस गुफा में नौ महीने तक भैरोनाथ से छिपकर रही थी। इस स्थान पर जो भी आता है तो उसे गर्भ में जाने से मुक्ति मिलती है तथा अगर वह गर्भ में आ भी जाता है तो उसे गर्भ में होने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है।
माना जाता है कि भैरवनाथ के वध के बाद माता रानी तीन पिंडियों के रूप में बदल गयी थी। दाएं में मां काली, बाएं में मां सरस्वती तथा मध्य में माँ लक्ष्मी पिंडी रूप में विराजित है। आज भी वैष्णो देवी का मंदिर के इन पिण्डियों की पूजा उनके परमभक्त कहे जाने वाले श्रीधर के वंशज कर रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review