Action: अब एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देगी दिल्ली सरकार

Action: अब एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देगी दिल्ली सरकार

- एडीएम-एसडीएम करेंगे पाइपलाइन की मॉनिटरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार फैसला लिया है कि एडीएम-एसडीएम पानी की पाइपलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे। सरकार का कहना है कि कहीं भी पानी की लीकेज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे। 

मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जोन में एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों की एक टीम तैनात की जाएगी। यह टीम पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल के रूप में कार्य करेंगे। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल मिल सके। 

कई जगहों पर बर्बाद हो रहा पीने का पानी

राजधानी में गंभीर पेयजल संकट के बीच अनेक स्थानों पर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। कई जगह पाइप लाइन लीक होने के कारण पीने का पानी लोगों के नलों के बजाय नालों में बह जाता है। पाइप लाइन लीक होने के मामले नई दिल्ली इलाके में देखने को मिल रहे हैं। यह हालात तब हैं जब पानी संकट व पानी बर्बाद होने के मामले को लेकर दिल्ली व हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल आमने-सामने हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram