Bulandshahar: प्रेम संबंध के शक में नाना और पिता बने हैवान
- किशोरी का पहले दबाया गला फिर लगा दी आग, मृत समझकर जंगल में फेंका
- किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। जनपद की अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजौर में सौतेला नाना और पिता ही किशोरी की जान के दुश्मन बन बैठे। उन्हें शक था कि किशोरी का किसी से प्रेम संबंध है। इसी के चलते पिता व नाना ने पहले किशोरी को गला दबाकर अधमरा कर दिया। उसके पश्चात उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। आरोपी पिता और नाना किशोरी को मस्तराम गंगा घाट पर मृत समझ कर फेंक कर वापस गांव लौट आए। पुलिस ने आरोपी पिता और नाना को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस घटना की तहरीर किशोरी के चाचा ने पुलिस को दी। अपनी तहरीर में किशोरी के चाचा समीर खान ने बताया कि उनकी भाभी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनके भाई ने लोहारी, गढ़ रोड हापुड़ निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से उनकी भतीजी सौतेली मां के साथ लोहारी में रह रही थी। किशोरी का पिता रियासत व सौतेला नाना रफ्फो किशोरी की काफी समय से हत्या करने के प्रयास में थे। आरोपी भतीजी को मारने की नीयत से हापुड़ से मस्तराम गंगा घाट ले आए। उक्त दोनों आरोपियों ने किशोरी को मारने की नीयत से पहले गला दबा दिया। बाद में उसे मरा समझकर जंगल में फेंक कर किशोरी को आग लगा दी। इससे उसके पैर बुरी तरह जल गए। होश में आने पर किशोरी के शोर पर घाट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बचाया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रेम संबंधों के शक में किया हत्या का प्रयास
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता एवं नाना ने बताया कि किशोरी के प्रेम संबंधों के शक में उन लोगों ने उसे मारने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि किशोरी के चाची की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता व नाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review