1 मार्च से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर...

1 मार्च से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर...

कल से मार्च का महीना शुरू होने वाला है । मार्च के महीने में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। 1 मार्च में सोशल मीडिया, बैंक कर्ज, एलपीजी सिलेंडर और अन्य बड़े हो सकते हैं। वहीं भारतीय रेलवे के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

आइए जानते हैं कि मार्च में कौन से नए नियम लागू होंगे और वे आपके मासिक खर्च को कैसे प्रभावित कर सकते हैं...

रसोई गैस और सीएनजी के दाम बढ़ सकते हैं

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के लिए गैस की कीमतें हर महीने की शुरुआत में निर्धारित की जाती हैं. हालांकि पिछली बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि नहीं की गई थी, लेकिन इस बार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि त्योहार के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

महंगा हो सकता है बैंक लोन

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी एमसीएलआर दरें बढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा । ईएमआई का बोझ और कर्ज की बढ़ती ब्याज दरें आम आदमी को परेशान कर सकती हैं।

ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव

गर्मियों के करीब आते ही भारतीय रेलवे ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकती है। मार्च में सूची को सार्वजनिक किया जा सकता है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च से 5,000 मालगाड़ियों और हजारों यात्री ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

सोशल मीडिया नियम और शर्तों में बदलाव

भारत सरकार ने हाल ही में आईटी नियमों में संशोधन किया हैं। अब, ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइटों को नए भारतीय नियमों का पालन करना होगा। नई नीति धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट के लिए प्रभावी होगी। मार्च में नया नियम लागू हो सकता है। गलत पोस्ट के परिणामस्वरूप उपयोगकर्ताओं के लिए जुर्माना भी हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram