क्या आपको भी सर्दियों में आती है ज्यादा नींद...
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग सर्दियों में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा सोते हैं। उन्हें ज्यादा नींद आती है। लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को सर्दियों में ज्यादा नींद क्यों आती है। और इसके पीछे की वजह क्या है।
क्यों आती है ठंड में ज्यादा नींद...
जब शरीर में व्यक्ति के विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इसके कारण हर वक्त थकान महसूस करता है और उससे ज्यादा सुस्ती और आलस आता है। ऐसे में जब वो धूप भरपूर मात्रा में नहीं ले पाता तो इसके कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को भरपूर मात्रा में विटामिन डी लेना जरूरी है।
जब व्यक्ति सर्दियों में ज्यादा तला-भुना खा लेता है या वह अपनी डाइट में ज्यादा मसालेदार भोजन को जोड़ देता है तो इसके कारण भी व्यक्ति को ज्यादा नींद आ सकती है। ठंड में ज्यादा नींद आने का कारण खानपान में बदलाव हो सकता है।
जब व्यक्ति अपनी डाइट में ज्यादा ऑइली फूड जोड़ लेता है तब भी व्यक्ति को सर्दियों में ज्यादा नींद आ सकती है। ऐसे में ऑयली फूड को अवॉइड करने से आप ज्यादा नींद आने की समस्या से बच सकते हैं।
बता दें कि सर्दियों में व्यक्ति के शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन बढ़ने लगता है। जब इसका लेवल ज्यादा बढ़ जाता है तो इसके कारण व्यक्ति को ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। वहीं जब वह हार्मोन नियंत्रित हो जाता है तो व्यक्ति को ज्यादा नींद आने की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
इन बिंदुओं से पता चलता है कि ज्यादा नींद आने के पीछे हमारे जीवन शैली में कुछ बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, हालांकि इन बदलावों को समझकर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review