प्लेन में सफर के लिए ये सीट बिल्कुल मत चुनें...पायलट ने बताई वजह

प्लेन में सफर के लिए ये सीट बिल्कुल मत चुनें...पायलट ने बताई वजह

आज के वक्त में लोग समय बचाने के लिए प्लेन से ही सफर ज्यादा करते हैं। हवाई सफर से जहां वक्त बचता है, वहीं सफर आरामदायक भी होता है लेकिन अगर आपने सीट का सही चुनाव नहीं किया तो सफर में आपको परेशान भी होना पड़ सकता है।

लोग प्लेन में टिकट बुक करते वक्त सीट के बारे में ज्यादा नहीं सोचते लेकिन ये अहम है। हाल ही में एक अमेरिकन पायलट ने सीट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकन एयरलाइन पायलट पैट्रिक स्मिथ ने सीट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

लंबे सफर के दौरान सीटों को चुनना महत्वपूर्ण हो जाता है ऐसे में पायलट ने बताया कि प्लेन टिकट बुक करते समय पीछे की सीटों से बचना चाहिए। एयरलाइन कर्मचारी अक्सर विमान के आगे या फिर केबिन के पास सीटें लेने के लिए कहते हैं।

पायलट ने कहा कि प्लेन के अंतिम छोर पर टर्बुलेंस सबसे ज्यादा देखा जाता है, जिससे आपको सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अमेरिकन पायलट ने कहा कि लेग रूम के लिए आगे की सीटें अच्छी रहती हैं, इन सीटों में लेग रुम अच्छा होता है और टर्बुलेंस देखने को नहीं मिलता।

अमेरिकन एयरलाइन पायलट पैट्रिक स्मिथ ने अपने अनुभव के आधार पर इस जानकारी को साझा किया है, ऐसे में आगे से प्लेन में टिकट बुक करते वक्त इन बातों का ध्यान जरुर रखें ताकि आपका सफर आरामदायक रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram