इन किसानों को लौटाना होगा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा, जाने कारण
PM Kisan: अगर पीएम किसान का फायदा आप गलत तरीके से उठा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। सरकार कभी भी आपके घर रिकवरी की नोटिस भेज सकती है। अगर आप जेल नहीं जाना चाहते हैं तो पीएम किसान का पैसा वापस कर दें।इस सुविधा के बारे में बताने से पहले बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जैसे छोटे जिले में 2800 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी की जा चुकी है और केवल 310 किसानों ने ही पैसा लौटाया है। इनसे 24 लाख 36 हजार रुपये की वसूली हुई है।
यह जानकारी कुशीनगर के कृषि उपनिदेशक आशीष कुमार ने हिन्दुस्तान को दी है।वहीं गोरखपुर में आयकरदाता कृषकों ने अब तक 58.66 लाख रुपये की पीएम सम्मान निधि लौटा दी है। यह धनराशि जिले के 675 किसानों ने लौटाई है।
फिलहाल धनराशि लौटाने का सिलसिला अभी जारी है। इसके अलावा 198000 लाभार्थी किसानों ने अब तक अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है।गोरखपुर जिले में पीएम सम्मान निधि योजना के कुल 524280 लाभार्थी हैं। अब तक 198000 लाभार्थियों की ई-केवाईसी लंबित है। सरकार ने ई-केवाईसी के लिए फिलहाल तिथि बढ़ा दी है। गोरखपुर जिले में भारत सरकार के द्वारा 1250 लाभार्थियों को इन्कम टैक्स पेयी के रूप में चिह्नित करते हुए अपाक्ष घोषित किया है। इन सभी को धनराशि लौटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है।अगर प्रदेश स्तर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक विवेक सिंह ने हिंदुस्तान के साथ बातचीत में बताया, 'इस तरह का आदेश जारी हुआ है।
पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे करदाताओं को पैसा वापस करने के लिए कहा गया है।' वहीं, अपर महानिदेशक वीके सिसौदिया बताते हैं, 'जिन किसानों ने 2019 के आयकर विवरण में जो जानकारी दी थी, उसके आधार पर यह लिस्ट तैयार हुई है। भारत सरकार की तरफ से जारी लिस्ट में शामिल सभी को लोगों को पैसा वापस लौटाना होगा।'
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review