एक बार फिर उत्तराखंड रोडवेज बस से डीजल चोरी, नीला कैन बार-बार होता है वायरल

एक बार फिर उत्तराखंड रोडवेज बस से डीजल चोरी, नीला कैन बार-बार होता है वायरल

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज बस से डीजल चोरी करने का नया मामला सामने आया है। इस बार मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट के क्षेत्र से जुड़ा है। टनकपुर डिपो की बस से एक शख्स डीजल टैंक में पाइप लगाकर डीजल चोरी करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो मामला सामने आया है। इसके बाद महाप्रबंधक दीपक जैन ने बस को आफरूट कर जांच के आदेश दे दिए। यह बस अनुबंधित बताई जा रही है। इससे पहले भी बस से डीजल चोरी करने के मामले सामने आए हैं। अधिकतर मामले हाइटेक या फिर वॉल्वो बस के होते हैं।

वायरल हुए वीडियो पर दिखाई दे रहा है कि टनकपुर डिपो की बस फुटपाथ पर खड़ी है। एक व्यक्ति ने बस के डीजल टैंक में टाइप डाला हुआ है और वह कैन में डीजल भर रहा है। उसके पास नीले रंग की तीन कैन दिखाई दे रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला का है। वायरल वीडियो रोडवेज कर्मचारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने रोडवेज मुख्यालय पहुंचकर उक्त बस के चालक और परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि बस अनुबंधित है। बस मालिक को नोटिस दिया गया है क्योकि चालक उन्ही की ओर से रखा जाता है। दोषी पाए जाने पर बस का अनुबंध खत्म किया जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram