उत्तराखंड: हैवान पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डुबाकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड: हैवान पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डुबाकर उतारा मौत के घाट

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर मार डाला। यह देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपित ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आजाद राजभर मूल रूप से बलिया उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी रानी और बच्चों के साथ पिछले तीन साल से फुलसूंगा स्थित फार्म में रह कर खेत में मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है जिसको लेकर आजाद और उसके पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था । शनिवार देर रात भी किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने पत्नी को गोबर के गड्ढे में डूबा -डूबा कर हत्या कर दी ।

शोर होने पर आजाद का पुत्र सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो आरोप है कि इस पर आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चो को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram