"तुम मजाक उड़ाओ, हम धज्जियां" बॉलीवुड को मात देता, बिहार का लाल Tej Pratap तेजप्रताप
बिहार, पटना। पटना को पटाने की फिराक़ मे लालू यादव के सुपुत्र राजद विधायक Tej Pratap तेजप्रताप यादव ने इंटरनेट मीडिया पर कुछ इस अंदाज में अपनी भड़ास निकाली कि फिर से निशाने पर आ गये ।तेजप्रताप ने अपना मजाक उड़ाने वालों को आगाह किया है। उन्होंने बुधवार को अपने फेसबुक वाल पर मात्र एक लाइन का संदेश लिखा है, जिसमें कहा गया है कि तुम हमारा मजाक उड़ाओ और हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे तेजप्रताप ने यह चेतावनी किसे दी है, इसे स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल करने वालों को आगाह किया है। हालांकि कुछ लोग इसे परोक्ष तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे लोग कमेंट के जरिए तेजप्रताप को नसीहत भी दे रहे हैैं कि पार्टी और भाई के विरोध में बगावती तेवर नहीं अपनाना चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप Tej Pratap अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में उनके तेवर बता रहे हैं कि वे परिवार और पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव बुधवार को नई हेयर स्टाइल के साथ इंटरनेट मीडिया पर हाजिर हो गए हैं। अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने विरोधियों को चेताया है। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है कि तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे।
तेजप्रताप अपने नए लुक के साथ ट्विटर पर हाजिर हुए हैं। उन्होंने किसी सैलून की तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में उन्होंने अपने बड़े-बड़े बाल कटवा लिए हैं। तेजप्रताप यादव ने अपनी नई हेयर स्टाइल को दिखाने के लिए दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक तस्वीर में वह हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं तो दूसरे फोटो में शीशा को देखते हुए।
लाल टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने तेजप्रताप Tej Pratap के नए लुक पर यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पिंकू शुक्ला नाम के एक यूजर ने लिखा, लाल फूल, नीला फूल तेजू भैया ब्यूटीफुल…! वहीं पूजा ने लिखा कि बिल्कुल सही तेजू भैया, बस जल्दी अपनी अलग पार्टी बनाइए , हमारा पूरा समर्थन रहेगा आपको। चौधरी सिकंदर ने लिखा कि जबरदस्त हटो बचो लुक। जरा भाई नजर रखिएगा बालीवुड वालों पर वह आपके स्टाइल की कापी न कर लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review