ट्रेन में यात्रा करने वालों को किराए में मिलेगी छूट, जानें क्या है रेलवे का प्रस्ताव

ट्रेन में यात्रा करने वालों को किराए में मिलेगी छूट, जानें क्या है रेलवे का प्रस्ताव

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड ने  एक आदेश में कहा कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास और अनुभूति और विस्टाडोम कोच वाले किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। रेलवे ने कहा कि किराए में यह कमी ट्रेनों में सीट भरने के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा किराया परिवहन के प्रतिस्पर्धी साधनों पर भी निर्भर करेगा।

आइये जानते हैं क्या है प्रस्ताव...

रेलवे बोर्ड ने रेलवे के विभिन्न जोनों से उन ट्रेनों में रियायत देने की प्रकिया शुरू करने को कहा है जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी हैं।

वहीं अब रेलवे बोर्ड ने कहा कि किराये में अधिकतम 25 प्रतिशत की छूट मूल किराये पर मिलेगी। इसके अलावा अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि, ये सब वर्तमान की तरह ही लिए जाएंगें। रेलवे बोर्ड ने कहा कि यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। हालांकि, पहले से बुक किए गए यात्रियों के लिए किराया वापसी स्वीकार्य नहीं होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram