IIMT University Meerut Convocation 2026: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बांटे मेडल

IIMT University Meerut Convocation 2026: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बांटे मेडल

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बांटे मेडल

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान कीं तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया।

समारोह में करीब 3940 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां दी गईं। इनमें 203 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा तीन विशिष्ट व्यक्तियों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को नौकरी देने वाला बनने की सलाह

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि डिग्री मिलना शिक्षा यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सफलता मिलने के बाद माता-पिता और शिक्षकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। जीवन में मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता मिलती है। उन्होंने छात्रों से नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। ईमानदारी, सेवा भाव और समर्पण के साथ कार्य कर भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़िए - विद्या यूनिवर्सिटी में 2026 का फैशन शो - रैंप पर युवाओं ने मचाया धमाल

विश्वविद्यालय की उपलब्धियां भी गिनाईं

समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। एनपीटीईएल से मिले सम्मान और गूगल के साथ हुए समझौते को विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर बताया गया।

कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को शिक्षा, खेल और नवाचार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता है।

17 मेधावियों को विशेष सम्मान

समारोह में चार विश्वविद्यालय टॉपर और 13 विभिन्न कॉलेजों के टॉपर्स समेत कुल 17 विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए गए। इनमें स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता स्मृति पुरस्कार, सत्य प्रभा गुप्ता स्वर्ण पदक और कुलाधिपति स्वर्ण पदक शामिल रहे।

दो बैचों को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में 2024 बैच के 1736 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 145 डिप्लोमा, 1068 यूजी और 523 पीजी छात्र शामिल रहे। वहीं 2025 बैच के 1972 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई, जिनमें 100 डिप्लोमा, 1401 यूजी और 450 पीजी विद्यार्थी रहे।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभागार में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram