Ganesh Chaturthi 2022: कर लीजिए गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी, जानिए गणेश चतुर्थी की कहानी
इस साल गणेश चतुर्थी उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो जाएगा जो अगले 10 दिन तक धूम धाम से मनाया जाएगा। गणेशोत्सव पर्व 10 दिनों तक बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में बड़े-बड़े पंडालों में भगवान गणपित की स्थापना की जाती है। इन्ही पंडालों में विशाल और भव्य गणेश मूर्तियों को सजाकर इनकी पूजा-उपासना भी होती है।
क्या है गणेश उत्सव का महत्व-
हिंदू मान्यताओं के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी नाम से पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने के पहले गणपति की पूजा सबसे पहले होती है।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
इस साल बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। क्योंकि बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित किया गया है।
गणेश चतुर्थी व्रत पूजन की तारीख : 31 अगस्त, 2022
चतुर्थी तिथि की प्रभाव- 30 अगस्त दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शुरू
चतुर्थी तिथि की समाप्ति- 31 अगस्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक
उदया तिथि की मान्यतानुसार
गणेश चतुर्थी का व्रत- 31 अगस्त बुधवार
गणपति की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक

गणेश चतुर्थी के मुहूर्त-
अमृत – सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक
शुभ चौघड़िया – सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक
चर और लाभ – दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
शुभ और अमृत – शाम 7. 30 बजे से रात 10:30 बजे तक
गणेश चतुर्थी 2022 पूजा विधि-
गणेश चतुर्थी के दिन सबसे पहले स्नान आदि करें।
मंदिर में गणपति के सामने दीपक जलाए और व्रत पूजा का संकल्प लें।
अपनी इच्छानुसार गणपति की मूर्ति स्थापित करें
इसके बाद प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक करें,
अब भगवान श्री गणेश को पुष्प, दूर्वा घास अर्पित करें( दूर्वा घास भगवान गणेश को अति प्रिय है)
भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें सिंदूर लगाएं तथा उनका प्रिय भोग मोदक या लड्डू अर्पित करें।
पूजा के अंत में भगवान गणेश जी की आरती करके उन्हें प्रणाम करें और क्षमा प्रार्थना करें।
अंत में प्रसाद वितरण करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review