Delhi : कांग्रेस की दिल्ली जोड़ो यात्रा टली

Delhi : कांग्रेस की दिल्ली जोड़ो यात्रा टली

- अब दिवाली बाद होगी, पार्टी ने आगे बढ़ाई तारीख

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली जोड़ो यात्रा को दिवाली के बाद शुरू करने का फैसला लिया है। पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है।

प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय दिवाली के दौरान लोगों की व्यस्तता और बाजारों में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिवाली के बाद जब लोग फिर से सामान्य जीवन में लौटेंगे, तब यात्रा का प्रभाव ज्यादा रहेगा और अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकेंगे। कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दिवाली के समय दिल्ली पुलिस भी यात्रा के लिए स्वीकृति देने में आनाकानी कर रही थी। 

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पास पहले से ही अत्यधिक दबाव होता है, इसलिए वह इस समय किसी नई सार्वजनिक यात्रा के आयोजन की स्वीकृति देने में असमर्थ दिख रही थी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से यात्रा की स्वीकृति के लिए अभी तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram