केदारनाथ रोपवे Kedarnath Ropeway से होगी 8 से 12 घंटे की यात्रा मात्र एक घंटे में
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के प्रमुख धाम केदारनाथ धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए अब 13 किलोमीटर की यात्रा को महज एक घंटे में कराने की तैयारी शुरू हो गई है अब सोनप्रयाग से केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा के लिए Kedarnath Ropeway बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के दौरे से पहले राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में केदारनाथ रोपवे को मंजूरी मिल गई है। इस रोपवे के बनने से सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी.
इस परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. रोपवे बनने के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.केदारनाथ में दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनाने की योजना उत्तराखंड सरकार केदारनाथ में दुनिया का सबसे लंबा रोपवे बनाने की योजना बना रही है जो उत्तराखंड के चारधामों में से एक है.
केदारनाथ रोपवे दुनिया के सबसे ऊंचे रोपवे में से एक होगा
केदारनाथ रोपवे Kedarnath Ropeway द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की दूरी 13 किलोमीटर होगी. केदारनाथ रोपवे समुद्र तल से 11,500 फीट (3,500 मीटर) की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे रोपवे में से एक होगा. केदारनाथ के लिए रोपवे से सोनप्रयाग से केदारनाथ पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा. तीर्थयात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम केवल 1 घंटे में रोप-वे से पहुंचेंगे, जबकि पैदल/टट्टू से लगभग 8 से 12 घंटे का समय लगता है.श्रद्धालु केदारनाथ धाम का सफर बहुत ही कम समय में और आसानी से कर सकेंगे. इससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
दरअसल केदारनाथ धाम के लिए रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव वैसे तो पहले ही स्वीकृत हो चुका था , लेकिन इसे राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की क्लीयरेंस मिलनी भी जरूरी थी. इसकी लागत करीब 1200 करोड़ है , और इससे सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच की दूरी बहुत कम समय में तय हो सकेगी.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review